फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: अमर उजाला के फेसबुक-यूट्यूब पेज पर आज शाम सुनें कवियों का गान, कल करें सामूहिक राष्ट्रगान

Fri, 14 Aug 2020 01:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कवि अशोक चक्रधर और हरिओम पंवार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

अमर उजाला मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान के तहत आज विशाल कवि सम्मेलन जरा याद करो कुर्बानी का आयोजन होगा। शाम ठीक सात बजे अमर उजाला के फेसबुक पेज और यूट्यूब पेज पर कवि सम्मेलन का आगाज होगा। देश के नामचीन कवि पद्मश्री अशोक एवं ओज पुत्र डॉ. हरिओम पंवार रणबांकुरों की शहादत में काव्य पाठ करेंगे। सभी देशवासी परिवार सहित अमर उजाला काव्य कैफे के तहत घर बैठे ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आनंद ले सकते हैं। कवि सम्मेलन के साथ ही 15 अगस्त की सुबह ठीक 10 बजे घर पर ही सामूहिक राष्ट्रगान कर शहीदों को नमन करें।

विज्ञापन


हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहीदों की स्मृति में अमर उजाला द्वारा मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन आयोजित होगा। वैश्विक महामारी के काल में देशवासियों की सुरक्षा का ख्याल रखते हुए इस कवि सम्मेलन का ऑनलाइन आयोजन हो रहा है। जहां काव्य जगत की दो प्रमुख हस्तियां कविता पाठ करेंगी। हास्यरस के प्रमुख कवि अशोक चक्रधर काव्य फुहारों की वर्षा करेंगे। वीर रस के हस्ताक्षर डॉ. हरिओम पवार कविता पाठ करेंगे। इनके अलावा डॉ. राहुल अवस्थी, प्रवीन कुमार पांडे, राहुल शर्मा भी काव्य पाठ करेंगे। इस कवि सम्मेलन को अमर उजाला के सभी ऑनलाइन प्लेटफार्म पर सुन सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: बेंगलुरू में हिंसा के बाद मेरठ में पीएफआई के सदस्यों की तलाश तेज, स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी इनपुट, अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


कल परिवार संग घर पर गाएं राष्ट्रगान
शहीदों की याद और देश के सम्मान में 15 अगस्त की सुबह ठीक 10 बजे 52 सेकेंड के लिए रुकें। कोविड-19 के नियमों और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने घर या प्रतिष्ठान पर परिवार के साथ राष्ट्रगान गाएं। छत, बगीचे या घर के मुख्य गेट पर खड़े होकर राष्ट्रगान गाकर मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपना योगदान दें। mtp.amarujala.com पर जाकर शपथ लें।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें