फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस पर महिला-युवती से मारपीट और करंट लगाने का आरोप, पीड़िता ऐसे कर रहीं कार्रवाई की मांग

Tue, 21 Jul 2020 08:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
एसपी विनीत जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में शामली जनपद के कैराना में दो अज्ञात युवतियों की हत्या के मामले में संदिग्ध के परिवार की एक महिला व एक युवती को थाने में रखकर टॉर्चर करने का आरोप लगाया गया है। दोनों पीड़िताओं ने फेसबुक के साथ ही पुलिस के ट्विटर हैंडल पर भी वीडियो वायरल कर शिकायत की है। आरोप है कि दोनों को थाने में रखकर मारपीट की गई और करंट भी लगाया गया। 

विज्ञापन


मंगलवार को फेसबुक पर गुर्जर फैंस क्लब आईडी पर दो वीडियो वायरल हुए। फुटेज में एक युवती आरोप लगा रही है कि कैराना पुलिस ने एक महिला और एक छात्रा को कोतवाली लाकर उनके साथ मारपीट की और करंट लगाया। वीडियो में गुर्जर समाज से मामले में आगे आने की अपील की गई। वीडियो में छात्रा भी पुलिस पर आरोप लगा रही है। फेसबुक पर कुछ युवक पुलिस के खिलाफ कमेंट कर रहे हैं। इसके अलावा पुलिस के ट्विटर हैंडल पर भी मामले की शिकायत की गई है। 

यह था मामला
20 मई की देर शाम जगनपुर के जंगल में दो युवतियों के खून से लथपथ शव मिले थे। फोरेंसिक विभाग मेरठ की टीम मौके पर मिले खून के छींटों का पीछा करते हुए आर्यपुरी बंजारा बस्ती के एक मकान पर पहुंची थी। मकान मालिक परिवार सहित फरार हो गया था। टीम ने मकान में तीन घंटे तक छानबीन की थी। पुलिस ने मकान के अंदर मिले खून के धब्बों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। पुलिस ने मकान मालिक के बारे में जानकारी करने के लिए संभवतया उसकी बहन व भांजी से पूछताछ की थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ पहुंचे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर, खूब उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
विज्ञापन


इन्होंने कहा
ट्विटर पर जानकारी मिली है, लेकिन किसी ने लिखित में शिकायत नहीं की। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति के परिवार की एक महिला व युवती से पूछताछ करने के बाद घर भेज दिया था। पूछताछ में अहम सुराग भी मिले हैं। यह भी पता चला है कि घटना में संदिग्ध नेपाल चला गया है। दोबारा पुलिस पूछताछ न करे इसलिए इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। मामले की जांच सीओ कैराना को दी गई है। सीओ कैराना ने कोतवाली जाकर मामले की जानकारी ली और सीसीटीवी फुटेज देखी है। - विनीत जायसवाल, एसपी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें