बुलंदशहर रेलवे स्टेशन के सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ जगवीर सिंह के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने के कारण ट्रैक की मरम्मत होनी है। ऐसे में पांच दिन तक ट्रैक पर कार्य होगा।
एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर कार्य होने की वजह से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से नौ सितंबर की रात आठ बजे तक पांच दिन बिजली बंबा बाईपास बंद रहगा। बिजली बंबा बाईपास से आने वाले भारी वाहन खरखौदा-मोहिदद्दीनपुर मार्ग से आएंगे-जाएंगे। बाइक और स्कूटी सवार बाजौट वाले रास्ते से जा सकते हैं।
रोजाना कार से गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और दिल्ली जाने वाले लोगों को ट्रैफिक पुलिस ने सुझाव दिया है कि वे कंकरखेड़ा फ्लाईओवर या रोहटा रोड से होते हुए एनएच-58 पर जा सकते हैं। इसके अलावा हापुड़ से होते हुए भी जा सकते हैं। दिल्ली रोड से जाने से बचें, ट्रांसपोर्टनगर गेट के सामने पुलिया मरम्मत कार्य के चलते यहां पर जाम मिल सकता है।
पुलिसकर्मियों की लगाई ड्यूटी
बिजली बंबा बाईपास से रोजाना एक लाख से अधिक वाहन आते-जाते हैं। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई जा रही है। टीआई विनय कुमार साही ने बताया कि खरखौदा थाने के पास और मोहिद्दीनपुर मोड़ पर पुलिस की अतिरिक्त ड्यूटी रहेगी।
टीपीनगर गेट पर पुलिया बनने के कारण जाम लग सकता है, ऐसे में यहां भी अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। शास्त्रीनगर एल ब्लॉक तिराहे पर भी अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
शॉप्रिक्स मॉल चौराहे और बिजली बंबा पुलिस चौकी पर वाहनों को रोकने के लिए पुलिस तैनात रहेगी। रेलवे फाटक पर भी पुलिस तैनात रहेगी।