फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दगाबाज रिश्ते... रिटायर्ड बैंककर्मी से दो सगे सालों ने एक किलो सोना और 8.30 लाख हड़पे

Wed, 04 Sep 2024 10:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

दो सगे सालों ने ही अपने जीजा के साथ बड़ी ठगी कर डाली। करीब एक किलो सोना और आठ लाख रुपये से ज्यादा हड़प लिए। अब धमकी भी दे रहे हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजार में पैसा लगाने का झांसा देकर दो सगे सालों ने रिटायर्ड बैंककर्मी राजकुमार वर्मा से एक किलो से ज्यादा सोना और 8.30 लाख रुपये हड़प लिए। वापस मांगने पर आरोपी अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर देहली गेट थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

पीड़ित राजकुमार वर्मा निवासी 32/1 शास्त्रीनगर थाना नौचंदी ने बताया कि वह बैंक से रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उनके सगे साले चेतन वर्मा उर्फ विक्की और संजीव वर्मा निवासी विश्व एनक्लेव थाना टीपीनगर की दुकान देहली गेट क्षेत्र में कालीचरण मार्केट कच्ची सराय सराफा बाजार में है। इन दोनों ने सराफा बाजार में पैसा लगाने का झांसा देकर उनसे करीब 990 ग्राम सोना ले लिया। पीड़ित के मुताबिक उन्होंने बैंक से लोन लेकर सोना खरीदा था। इसके अतिरिक्त नकद और चेक के माध्यम से 8.30 लाख रुपये भी आरोपियों ने ले लिए।
 

उनकी पत्नी से भी जरूरत के नाम पर करीब 90 ग्राम सोने के गहने ले लिए। ये गहने एक-दो दिन में वापस करने का वादा किया था। लेकिन कई महीने बाद भी वापस नहीं किए। इस दौरान उन्हें होम लोन की जरूरत थी तो आरोपियों ने कहा कि किश्त हम दे देंगे। शुरू में कुछ किश्त आरोपियों ने दी भी, लेकिन फिर बंद कर दी। अब किश्त की रकम उनकी पेंशन से कट रही है।
 
विज्ञापन

परिवार की जिम्मेदारी है और पेंशन की रकम किश्त में जा रही है। कई बार सोना और रकम वापस मांगी तो ये लोग वापस करने की बात कहते रहे। अब गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित ने अभी तक एक किलो सोने से जुड़े दस्तावेज नहीं दिए हैं। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें