फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : मेरठ में बीएसए कार्यालय से बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर हटाने पर हंगामा, भड़के शिक्षकों ने उठाया ये कदम

Fri, 22 Nov 2024 12:12 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

जद्दोजहद के बाद बीएसए के सामने ही बाबा साहेब की तस्वीर लाकर कार्यालय में लगाई गई।
विज्ञापन
बाबा साहेब की तस्वीर लाए शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का चित्र गायब मिलने पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सहित अनुसूचित जाति/जनजाति शिक्षक संघ ने विरोध कर दिया। इसके बाद सदस्यों ने खुद ही फोटो लाकर फिर से कार्यालय में लगाई।
विज्ञापन

 
Trending Videos

कार्यालय में लगा दी तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री डॉ. छोटू राम ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोनों कार्यालयों से बाबा साहेब का चित्र गायब था। इस पर सैकड़ों शिक्षकों में रोष व्याप्त हो गया। संघ ने संज्ञान लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी को ज्ञापन दिया और घोर आपत्ति जताई। उनके समक्ष ही खुद बाबा साहेब का चित्र कार्यालय में लगाया गया।
विज्ञापन

तस्वीर लगने के बाद ही शांत हुआ गुस्सा। - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मेरठ के जिला महामंत्री डॉ. छोटू राम, जिला संयुक्त मंत्री डॉ. कमलस्वरूप, जिला मीडिया प्रभारी रतन सिंह, जिलाध्यक्ष विकेश, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार, ब्लॉक मंत्री सुनील, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार आदि उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें