फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: वन विभाग की टीम पर धारदार हथियारों से हमला, खेतों में घुसकर बचाई जान, वन दरोगा समेत कई घायल, हालत गंभीर

Thu, 25 Mar 2021 06:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में गुरुवार को वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया। परीक्षितगढ़ क्षेत्र के खरखाली गंगा घाट पर काफी दिनों से चल रहे अवैध रेत खनन की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम पर खनन माफिया ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में वन विभाग के दरोगा समेत कई कर्मचारी घायल हो गए। इस दौरान कुछ कर्मचारियों ने खेतों में घुसकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन


इसके बाद वन विभाग की टीम ने थाना पुलिस को सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने एक रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया, जबकि खनन माफिया पुलिस के पहुंचने से ही फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: मेरठ: हवलदार की मौत से परिवार में मचा कोहराम, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


पुलिस ने हमले में घायल विनोद कुमार वन दरोगा, आकाश कुमार, अमित कुमार वन रक्षक, मनोज कुमार वन डाकिया को परीक्षितगढ़ सीएससी में भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक होने पर उन्हें मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। अभी इस मामले में थाने में तहरीर नहीं दी गई है।

क्षेत्रीय अधिकारी रेंजर जगन्नाथ कश्यप ने बताया कि अवैध खनन होने की सूचना पर वन विभाग की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची थी। इसी दौरान 10 से 12 लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। इस मामले में सात नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिश्र ने बताया कि खनन माफिया ने वन विभाग की टीम पर हमला किया है। वन विभाग के दरोगा ने सात नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें