देश में लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती हुई है। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में पेट्रोल की कीमत में आज 16 पैसे और डीजल के दाम में 20 पैसे की कटौती हुई है। जिले में गुरुवार को जहां पेट्रोल 88.75 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर मिल रहा है तो वहीं डीजल के रेट 81.18 रुपये प्रति लीटर हो गए है।
वहीं पेट्रोल और डीजल के दाम घटने से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। उधर, गैस सिलिंडर के दाम को लेकर भी लोगों में काफी गुस्सा है। इस समय घरेलू गैस सिलिंडर 872 रुपये का मिल रहा है। लोगों की मांग है कि गैस सिलिंडर के दाम जल्द ही कम होने चाहिए।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें