मेरठ जनपद के खरखौदा में रहने वाले एक युवक को लोगों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं पेड़ से बांधकर पीटा गया। पीड़ित परिवार शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचा और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
खरखौदा का रहने वाला एक युवक तीन दिन से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। कई बार थाने में चक्कर काटे लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। अब एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें युवक को पेड़ से बांधकर पीटा जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। खरखौदा पुलिस का कहना है कि यह वीडियो हमारे क्षेत्र का नहीं है। हापुड़ का वीडियो संज्ञान में आया है।