फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फंदे पर लटका मिला शव, मचा हड़कंप

Thu, 09 Sep 2021 06:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से हड़कंप मच गया। महिला का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के हस्तिनापुर में गृह क्लेश के चलते विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना से परिजनों में हड़कंप मच गया। उधर, मामले की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


मामला क्षेत्र के गांव अलीपुर मोरना का है। जहां पर 23 वर्षीय पिंकी पत्नी गौरव ने गृह कलेश के चलते संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि गुरुवार दोपहर को जब उन्होंने पिंकी के मकान का दरवाजा खोला तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज लगाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने देखा कि पिंकी मकान में कच्ची छत में कड़ी में प्लास्टिक की रस्सी के फंदे पर झूल रही थी और उसकी मौत हो चुकी थी। यह मंजर देख परिजन सहित आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक मामले की कोई तहरीर उन्हें प्राप्त नहीं हुई है। विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन


उधर, ग्रामीणों ने बताया कि पिंकी की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व अलीपुर मोरना निवासी गौरव से हुई थी। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने बताया कि आए दिन दोनों में झगड़े होते रहते थे और गुरुवार सुबह भी पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पिंकी गुरुवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे पर लटकी पाई गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें