मेरठ में दरोगा का वीडियो वायरल।
- फोटो : amar ujala
मेरठ में बहसूमा क्षेत्र के रामराज में कोरोना कर्फ्यू के दौरान रामराज चौकी प्रभारी का दुकान खुलवाकर घड़ी खरीदने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में व्यापारी दरोगा को दबंगई नहीं चलने की बात कहते दिख रहे हैं। इसके बाद दरोगा वहां से चुपचाप चल दिए।
रामराज चौकी प्रभारी गुरुवार सुबह 11:30 बजे कोरोना कर्फ्यू के दौरान अपनी जरूरत के लिए एक दुकान खुलवाकर घड़ी खरीदने पहुंच गए। इसी दौरान कुछ व्यापारी भी दरोगा के पास पहुंचे और उन्होंने कहा कि गरीब लोग कोई बाजार से सब्जी खरीदे तो आप उस पर लाठी भांजते हैं और अपने लिए कोरोना की कोई गाइडलाइन नहीं है। ऐसी दोहरी नीति नहीं चलेगी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वहीं इस संबंध में सीओ मवाना उदय प्रताप ने वायरल वीडियो से अनभिज्ञता जताई है। शुक्रवार को दरोगा ने रामराज में पूरी सख्ती से कोरोना गाइडलाइन के तहत सुबह आठ से 11 बजे तक ही जरूरी सामान की दुकानें खुलने दी थीं।