फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: ड्यूटी से लौट रही युवती की डीसीएम से कुचलकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 02 Sep 2021 12:44 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

ड्यूटी से लौट रही एक युवती की डीसीएम से कुचलकर मौत हो गई। बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया औप परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
युवती का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में टीपी नगर थाना क्षेत्र के मलियाना फ्लाईओवर पर डीसीएम के पिछले पहिए से कुचलकर स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई। गुस्साई भीड़ ने चालक और परिचालक की पिटाई कर दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को भीड़ से छुड़ाया और थाने लेकर गई। मृतक युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। 

विज्ञापन


शिवपुरम निवासी ज्योति (26 वर्ष) पुत्री सुरेंद्र सिंह दिल्ली रोड स्थित बजाज कंपनी के शोरूम में काम करती थीं। बुधवार को वह स्कूटी पर सवार होकर घर के लिए निकली थी। फ्लाईओवर पर डीसीएम कैंटर की बराबर से निकलने के दौरान स्कूटी अनियंत्रित हो गई, जिससे ज्योति कैंटर के पिछले पहिए की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने भागने का प्रयास कर रहे कंटेनर चालक और हेल्पर को पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने भीड़ के चंगुल से दोनों को छुड़ाकर थाने भिजवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने बताया कि चालक रमेश निवासी डाकरा जनपद सिंघमोर हिमाचल प्रदेश व हेल्पर प्रेमचंद निवासी यमुनानगर है। सीओ ब्रहमपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

करीब आधा घंटे तक लगा रहा जाम
ज्योति की हादसे में मौत होने के बाद काफी देर तक फ्लाईओवर पर बीचों-बीच शव पड़ा रहा, जिससे वहां जाम लग गया। वाहनों की भीड़ बढ़ती देख एक युवक अपनी गाड़ी से उतरकर मानवता दिखाते हुए ज्योति के शव के पास पहुंचा। इसी दौरान टीपी नगर पुलिस पहुंच गई और शव को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


बेटी की मौत की सूचना से मचा कोहराम
ज्योति की मौत की सूचना मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। भाई रवि परिवार के लोगों के साथ रोता बिलखता टीपी नगर थाने पहुंचा और चालक-परिचालक के खिलाफ तहरीर दी। परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें