मेरठ में 70 साल की वृद्ध महिला ने कोरोना को हराया।
- फोटो : amar ujala
मेरठ के मेडिकल में उपचार करा रही 70 साल की एक वृद्धा की शनिवार को 82 दिन बाद अस्पताल से छुट्टी हुई है। उन्होंने कोरोना को हराया है। अब वह स्वस्थ्य हैं।
माया देवी मेडिकल में ही रहती हैं। वह स्टाफ नर्स की माता हैं। बताया गया कि वे 20 अप्रैल को भर्ती हुई थीं और उनकी हालत गंभीर थी। इनका इलाज करने वाली डॉ. स्नेहलता वर्मा ने बताया कि कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आने के बावजूद फेफड़े में इंफेक्शन बहुत ज्यादा था। ऑक्सीजन भी 70 के नीचे रहता था। बेहतर इलाज और इनकी जिजीविषा से इन्होंने कोरोना को हराया है।