फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में बढ़ रहे घरेलू हिंसा के मामले: राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य के सामने एक घंटे में पहुंची 60 शिकायतें, 45 का मौके पर निस्तारण

Wed, 22 Sep 2021 10:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में बुधवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य के सामने एक घंटे में ही 60 शिकायतें पहुंचीं। आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी ने एक घंटे के भीतर 45 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया।
विज्ञापन
शिकायत सुनती आयोग की सदस्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार पर अंकुश लगाने और मामलों की सुनवाई करने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी बुधवार को मेरठ पहुंची। सर्किट हाउस में सुनवाई करते समय उनके पास 60 मामले घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, संपत्ति विवाद के पहुंचे। जिनमें से 45 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। एक घंटे से अधिक चली सुनवाई में उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी अजीत कुमार सहित पुलिस अधिकारियों को महिलाओं के मामलों में गंभीरता बरतते हुए जल्द निस्तारण करने के आदेश दिए। उन्होंने एफआईआर दर्ज जल्द करने के लिए भी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। 

विज्ञापन

 
वहीं, पीड़ित महिलाओं से सदस्य ने महिला आयोग की हेल्पलाइन के लिए भी बताया। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा हेल्पलाइन नंबर 7827170170 जारी किया गया है जो कि 24 घंटे संचालित है। उन्होंने कहा कि इसका अन्य महिलाओं में भी प्रचार-प्रसार करें। जिससे पीड़ित महिलाओं की शिकायत दर्ज की जा सके। उन्होंने कहा कि वह अपने आपको अकेला न समझे, आयोग उनके साथ है।

यह भी पढ़ें: धर्मांतरण का जाल: कई मदरसों को फंडिंग करता है बीएससी पास मौलाना कलीम, लोगों को ऐसे करता था भ्रमित
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीआर (एक्शन टैकन रिपोर्ट) जल्द भेजें अधिकारी
सदस्या ने अधिकारियों से एटीआर की जानकारी ली। उन्होंने 85 मामलों की एटीआर पुलिस से ली और उसे अपने साथ ले गईं। इन सभी रिपोर्ट की जांच आयोग करेगा। जिसमें पता चलेगा कि क्या अधिकारियों ने महिलाओं को न्याय दिया है। वहीं, अन्य की एटीआर दस दिन में भेजने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ रूपाली रॉय, एसओ संध्या सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अरविन्द कुमार आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: मौलाना के खौफनाक राज: पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान का निकला ये कनेक्शन, जांच में और भी खुले बड़े राज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें