सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह का कहना है कि आरक्षण और परिस्थितियों के हिसाब से सपा हाईकमान टिकट तय करेगी। इस बार के विधानसभा चुनाव में सपा के सात में से चार विधायक बने हैं। सपा मेयर का चुनाव मजबूती से लडे़गी।
आरक्षण पर लगाएंगे आपत्ति : योगेश वर्मा
पूर्व विधायक योगेश वर्मा का कहना है कि आरक्षण नियमानुसार नहीं हुआ है। वह इस पर आपत्ति लगाएंगे। सीट एससी या फिर सामान्य होनी चाहिए थी।
टिकट मिला तो मजबूती से लड़ेंगे चुनाव
विधायक अतुल प्रधान का कहना है कि टिकट की रेस में हैं। अगर पार्टी टिकट देती है तो सीमा प्रधान मजबूती से चुनाव लडे़ंगी और जीतेंगी।
यह भी पढ़ें: UP Nagar Nikay Chunav: बिजनौर की 10 पालिकाएं सामान्य, दो एससी के लिए आरक्षित, जानें हर सीट का हाल
टिकट मिला तो खुद लडूंगा चुनाव
विधायक रफीक अंसारी का कहना है कि सीट महिला के लिए आरक्षित होती तो पत्नी को चुनाव लड़ाते, अब ऐसी बाध्यता नहीं है, इसलिए पार्टी ने टिकट दिया तो खुद चुनाव लड़ेंगे।