सोशल मीडिया पर किया दौरे का एलान
सांसद ने अपने संदेश में कहा कि वह 15 मई 2026 को रोहटा थाना क्षेत्र के उकसिया गांव में दलित छात्रा ललिता गौतम के अपहरण और हत्या के मामले में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित परिवार और समाज के लोगों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि आठ जुलाई को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज और हिरासत में लिए गए लोगों के मामले को लेकर भी वह संबंधित लोगों से मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: Meerut: लखनऊ तक गूंजा थप्पड़ कांड, गांव में हाई अलर्ट, छाावनी में तब्दील क्षेत्र, बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक
पुलिस और प्रशासन अलर्ट
सांसद के प्रस्तावित दौरे की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।
दौरे पर प्रशासन की नजर
प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि यदि आवश्यकता हुई तो सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।