फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 'बंदी वाहन में अकेले आओ', SSP को फोन पर दी चुनौती, कॉल करने वाले की तलाश शुरू

Thu, 09 Jul 2026 05:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में छात्रा हत्याकांड को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद थप्पड़ कांड में नया मोड़ आ गया है। एसएसपी को  धमकी भरी फोन कॉल आई है। पुलिस कॉल करने वाले की पहचान कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मेरठ में कलक्ट्रेट पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में छात्रा हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर हुए प्रदर्शन और उसके बाद सामने आए थप्पड़ कांड में नया मोड़ आ गया है। गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सरकारी फोन नंबर पर एक युवक ने फोन कर चुनौती दी।

विज्ञापन




पुलिस के अनुसार कॉल करने वाले ने स्वयं को अधिवक्ता बताया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को बंदी वाहन में अकेले आने की बात कही। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कलेक्ट्रेट पर हंगामा: वकील के बोलते ही भड़के SSP, बंदी वाहन में वकील पर बरसाए थप्पड़, पांच हिरासत में लिए

- फोटो : अमर उजाला

प्रदर्शन के अगले दिन आई कथित धमकी भरी कॉल
बुधवार को छात्रा की मौत के मामले में परिजनों और समर्थकों ने कलेक्ट्रेट के बाहर तीन घंटे से अधिक समय तक सड़क जाम कर धरना दिया था। प्रदर्शनकारी मुख्य आरोपी के भाई और उसकी मां की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस के अनुसार समझाने के बावजूद प्रदर्शन समाप्त नहीं होने पर बल प्रयोग कर सड़क खाली कराई गई थी।

इसी दौरान प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे रवि गौतम और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के बीच हुई घटना चर्चा का विषय बनी रही। अगले दिन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सरकारी नंबर पर एक युवक की कॉल आने का मामला सामने आया।

विज्ञापन

मेरठ में कलक्ट्रेट पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने शुरू की नंबर की जांच
पुलिस के अनुसार कॉल करने वाले युवक ने स्वयं को अधिवक्ता बताते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को कथित रूप से चुनौती दी। इसके बाद पुलिस ने संबंधित नंबर को चिन्हित कर उसकी तकनीकी जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि कॉल करने वाले की पहचान कर उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

मामले की जांच जारी
पुलिस का कहना है कि कॉल से जुड़े सभी तकनीकी और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें