पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सोमवार को बारिश से मौसम सुहावना हो गया। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून की पहली बारिश फसलों के लिए लाभकारी है। बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल गए हैं।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सोमवार को बारिश से मौसम सुहावना हो गया। तापमान में गिरावट आई और गर्मी से राहत मिली। हालांकि रविवार को दिनभर उमस से लोग परेशान रहे। दोपहर बाद आसमान में बादल भी छाए, लेकिन लोगों को उमस से राहत नहीं मिली। इसके बाद शाम को ठंडी हवा चली और आसमान पर बादल छा गए।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर को झमाझम बारिश हुई। मेरठ में शहर से लेकर देहात तक कहीं कम तो कहीं पर ज्यादा बारिश हुई। बागपत, बिजनौर व मुजफ्फरनगर समेत सभी जिलों में हल्की बारिश हुई और सुबह ही मौसम नम रहा। वहीं बारिश के कारण शहर में विभिन्न स्थानों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई।