इन लोगों ने चार घंटे के लिए कमरा किराए पर लिया था। लेकिन अवधि पूरा होने पर जब दोनों कमरे से बाहर नहीं आए तो शाम 7:45 बजे होटल के कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। होटल के कर्मचारियों ने बीट के सिपाही को मौके पर बुलाया। सिपाही की मौजूदगी में कमरा खोला गया।
सोहराब नायलॉन की रस्सी से छत के पंखे से लटका हुआ मिला, जबकि आयशा बिस्तर पर मृत पड़ी मिली। उसकी गला घोंटने के निशान मिले। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिस्तर पर आधे पन्ने का हाथ से लिखा सुसाइड नोट मिला।
पुलिस ने मौके पर क्राइम टीम और एफएसएल टीम बुलाया। टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए। छानबीन के बाद मृतकों की पहचान मकान नंबर 46, वार्ड नंबर 26 काशी, मेरठ निवासी सोहराब (28) और मकान नंबर 114, सी-ब्लॉक, बसंत कुंज, गली नंबर 10, लोनी यूपी निवासी आयशा (27) के रूप में हुई। आयशा मोहम्मद गुलफाम की पत्नी थी और उसका 9 साल का लड़का और 4 साल की लड़की है। मोहम्मद गुलफाम जिम में प्रोटीन सप्लीमेंट बेचता है।