प्रख्यात कवयित्री डॉ. अनामिका जैन अंबर
- फोटो : amar ujala
बिहार के हरिहर स्थित सोनपुर मेले में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन मेें मेरठ की कवयित्री अनामिका अंबर को काव्य पाठ करने से रोक दिया। इससे शहरवासियों में आक्रोश व्याप्त है।
अनामिका अंबर ने बताया कि पुलिस ने उन्हें काव्य पाठ नहीं करने दिया। आरोप है कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के समर्थन में कविता पढ़ने के कारण बिहार सरकार ने ऐसा किया है।
कवि सौरभ सुमन ने बताया कि अन्य कवियों को प्रशासन ने मंच पर आमंत्रित किया। इस पर आयोजकों ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इंदौर से आए प्रसिद्ध गीतकार अमन अक्षर ने कहा की ये साहित्य की धरती पर साहित्य का सबसे बड़ा अपमान है।
यह भी पढ़ें: Murder in Meerut: सोनिका को नहर में ढूंढ रही थी पुलिस, 16 दिन बाद जंगल में मिला शव, खौफनाक थी वारदात
हास्य व्यंग्य के प्रसिद्ध कवि डॉ. प्रतीक गुप्ता ने कहा की अनामिका अंबर देश की सबसे ऊर्जावान और सत्य कहने वाली कवयित्री हैं। योगी जी को लेकर जो गीत उन्होंने गाया वह उत्तरप्रदेश के एक नागरिक होने के नाते नेहा राठौर को जवाब था। ये घटना कोई आज की नहीं है। इसकी सबको पहले से जानकारी है। बिहार सरकार ने कवियों का अपमान किया है।
बिहार सरकार ने अनुचित किया: अनामिका अंबर
कार्यक्रम संचालक एवं कवयित्री अनामिका अंबर के पति सौरभ जैन सुमन ने कहा की ये बिहार सरकार ने अनुचित किया है। अनामिका भाजपा की प्रवक्ता या सदस्य नही हैं। वह केवल कवयित्री हैं।