पंचायत में निर्णय लिया गया जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव मजबूती से लड़ा जाएगा, जिससे संयुक्त मोर्चा के उम्मीदवार सतेंद्र बालियान को चुनाव में सफलता मिलेगी। पहले ढाई वर्ष सतेंद्र जिला पंचायत अध्यक्ष रहेंगे, उसके बाद ढाई वर्ष सईददुजमां की पत्नी तहसीन जिला पंचायत अध्यक्ष रहेंगी। सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय की घोषणा भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने की।
पंचायत में उपस्थित जिला पंचायत सदस्यों ने भाकियू अध्यक्ष के निर्णय को सर्वसम्मति से सहमति प्रदान की। एक दो सदस्यों ने तो चौधरी नरेश टिकैत को अपने प्रमाण पत्र भी सौंप दिए है। पंचायत में राजपाल बालियान, बाबा श्याम सिंह बहावड़ी, नीटू दुल्हेरा, रेशपाल, मास्टर ओमपाल, संजीव पाल आदि मौजूद रहे।
इन सदस्यों की मौजूदगी का दावा
विपक्ष ने जिन सदस्यों की मौजूदगी का दावा किया है उनमें सतेंद्र बालियान, तहसीन, गोविंद, इमरान, आमिर, अमरकांत, विकास शर्मा, इरशाद, अंकित बालियान, मोमीन जौला, गज्जू पठान, युनूस, सलीम, विकास उर्फ राफे, शान मौहम्मद, शाहनजर, जूली जाटव, भीष्म गुर्जर, शाहनवाज, संजय रवि शामिल हैं। - राम अवतार तायल-रणवीर सैनी