फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गैंगस्टर सलमान का वलीमा दिन में रोका, रात को हुआ कार्यक्रम, अकेली बैठी रही दुल्हन

Wed, 27 Nov 2024 12:04 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सलमान के परिजनों ने कहा कि सलमान वलीमा में नहीं आ रहा है, केवल मेहमानों को दावत दी जा रही है तो इसके गलत क्या है। इसके बाद रात को कार्यक्रम की अनुमति दी गई। 
विज्ञापन
सलमान के वलीमा में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला बदर किए गए गैंगस्टर सलमान का वलीमा का कार्यक्रम दिन में पुलिस ने रुकवा दिया। सदर बाजार पुलिस ने कैंट स्थित कैसल व्यू पहुंचकर टैंट आदि उखड़वा दिए। यहां से हलवाई भी भाग गए। परिजनों ने पुलिस पर धक्का मुक्की करने, दो लाख रुपये मांगने और हलवाई का सामान जब्त करने का आरोप लगाया। एसपी सिटी के हस्तक्षेप के बाद मंगलवार रात को वलीमा कार्यक्रम हुआ। सलमान नहीं आया, मगर उसकी दुल्हन जेबा ने शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में तैनात रही पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
एडीएम सिटी बृजेश सिंह ने सलमान पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी, जिसके बाद उसे जिलाबदर कर दिया गया था। एडीएम सिटी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने सलमान के इस्माइल नगर स्थित घर पर नोटिस चस्पा कर दिया था। जिलाबदर किए जाने के कारण शुक्रवार को सलमान का निकाह सिकंदराबाद में हुआ था। निकाह के बाद से सलमान अपनी ससुराल में रह रहा है। वलीमा के लिए मेरठ के कैंट स्थित कैसल व्यू में पार्टी रखी गई थी।
विज्ञापन

सलमान का भाई आमिर। - फोटो : अमर उजाला
मंडप में टैंट और फूल लगाकर तैयारियां चल रही थीं। आरोप है कि तभी सदर बाजार और अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यक्रम रुकवा दिया। परिजन भड़क गए और उन्होंने कहा कि सलमान नहीं आया तो वलीमा में क्या दिक्कत है। इसके बाद एसएसपी ऑफिस पहुंचे सलमान के भाई आमिर ने आरोप लगाया कि मेहमानों को मारपीट कर पुलिस ने भगा दिया।
एसएसपी ने एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह को जांच दी। एसपी सिटी ने सदर बाजार पुलिस को दिशा निर्देश दिए कि वलीमा पार्टी में सलमान नहीं आएगा और पार्टी होने दी जाए। जिसके बाद रात को आयोजित हुए वलीमा कार्यक्रम में डेढ़ हजार लोग शामिल हुए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें