पिता की ओर से बताया गया कि निकाह पर राजीनामा होने के बाद बेटी की शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं और शादी के कार्ड तक छपवा दिए गए। मगर शनिवार को तय समय पर बारात तो नहीं आई। केवल बेटी का होने वाला ससुर और दूल्हे का भाई बाइक पर सवार होकर पहुंचे। उनकी ओर से कहा गया कि कार की मांग पूरी होने पर ही दूल्हा बारात लाने को कह रहा है। वह तैयार नहीं हो रहा है। गांव के कुछ जिम्मेदार लोगों के समझाने पर वे लोग बारात लेकर आने को राजी हो गए। मगर उनके जाने के बाद बेटी और परिवार बारात का इंतजार ही करते रह गए। बारात नहीं आने से आहत युवती ने रविवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ी देखी तो डायल 100 पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस उनके घर पहुंची और उसकी बेटी को गंभीर हालत में बेहट सीएचसी ले गई। यहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, मिर्जापुर थाना प्रभारी प्रेमप्रकाश शर्मा का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/