फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में एक युवती पड़ोस की दो किशोरियों को लेकर घर से लापता, ऐसा क्यों किया ये जानकर चौंक जाएंगे

Fri, 05 Sep 2025 11:46 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: दौराला निवासी पूजा की उसके घर में लड़ाई हो गई। इससे गुस्सा होकर वह घर से निकल गई और साथ ही पड़ोस की दो लड़कियों को भी ले गई। अनहोनी की आशंका में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर तीनों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौराला कस्बे की दौलतराम कॉलोनी की गली नंबर तीन में रहने वाली युवती पूजा शुक्रवार को परिवार से विवाद होने पर पड़ोस की किशोरी (13) व उसकी बहन (12) को अपने साथ लेकर चली गई। देर शाम तक तीनों का सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। युवती की अंतिम लोकेशन दौराला स्टेशन पर मिली। एसएसपी के आदेश पर तीनों की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। साथ ही तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 

थाना सरूरपुर के करनावल निवासी सोहनवीर वर्तमान में अपने परिवार के साथ दौलतराम कॉलोनी की गली नंबर तीन में अमित के घर में किराए पर रहता है। सोहनवीर के अनुसार शुक्रवार को उसकी बहन पूजा का परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिससे क्षुब्ध होकर वह घर से निकल गई। बाद में जानकारी हुई कि वह पड़ोस में रहने वाली दो बहनों को भी अपने साथ ले गई है। 
 

तीनों के गायब होने के बाद दोनों परिवार के लोगों ने उनकी तलाश की, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं लगा। अनहोनी की आशंका को देखते हुए परिजन दौराला थाने पहुंचे। मामले की तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल तीनों की तलाश शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरे में पूजा अपने साथ दोनों किशोरियों को दौराला रेलवे स्टेशन के पास ले जाती दिखाई दी। 
 

एसएसपी डा. विपिन ताडा ने मामले की जानकारी मिलने पर तत्काल तीन टीमों का गठन किया। सिवालखास जैसी घटना घटित न हो, इसके लिए टीमों को एसएसपी ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने व तलाशने के निर्देश जारी किए हैं। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि अपहरण का मामला नहीं है। जल्द तीनों को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। 
 
विज्ञापन

बार बार रेलवे स्टेशन पर मिल रही लोकेशन
देर रात तक तीन बार लोकेशन को ट्रेस किया, तीनों बार लोकेशन दौराला रेलवे स्टेशन पर मिली। पुलिस रेलवे स्टेशन पर पहुंची और तलाश की, परंतु कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस का मानना है कि या तो पूजा रेलवे स्टेशन के पास मोबाइल फेंककर चली गई या अंधेरे का फायदा उठाकर आसपास झाड़ियों में छिपी हुई है। शनिवार सुबह फिर से स्टेशन के आसपास तलाशी अभियान चलाया जाएगा।

ये भी देखें...
Meerut: 'ऐसी कंठी बनाएंगे कि देखते रह जाओगे', फिर सराफ का 15 लाख का सोना लेकर परिवार समेत भागे दो कारीगर    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें