फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: वैध अनुमति के नाम पर हो रहा अवैध खनन, मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे ठेकेदार

Fri, 11 Jan 2019 12:59 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अवैध खनन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मेरठ में मिट्टी खनन के मामलों में ठेकेदार मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। वैध अनुमति के नाम पर अवैध खनन हो रहा है, लेकिन खनन विभाग ही नहीं संबंधित जिम्मेदारी अधिकारी भी आंखे मूंदे बैठे है। एक मीटर तक खनन की अनुमति की आड़ में ठेकेदार तीन मीटर तक खनन कर रहे हैं। वहीं जिस खेत में पहले से खनन हो चुका है, उसमें दोबारा खनन की अनुमति तक दी जा रही है। 
विज्ञापन


बिना अनुमति के तो खनन हो ही रहा है, लेकिन जहां अनुमति है, वहां भी मानक से ज्यादा खनन हो रहा है। पिछले दिनों अमर उजाला ने डालूहेड़ा में चल रहे खनन पर रिपोर्ट प्रकाशित की। इसके बाद पता चला कि यहां अनुमति से ज्यादा खनन हुआ है। इस खेत से पहले ही अवैध खनन हो चुका था। खनन विभाग ने बिना निरीक्षण किए यहां खनन की अनुमति दे दी। 
विज्ञापन

एक ही खेत में दो अनुमति 
कोई जमीन यदि पिता और उसके पुत्रों या भाइयों के नाम पर है तो पहले खनन की अनुमति खेत के किसी एक मालिक के नाम पर दे दी जाती है। उसके बाद उसी खेत में जमीन के दूसरे साझीदार के नाम पर अनुमति जारी करा दी जाती है।

वहीं जनपद में डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर काम चल रहे हैं। बिना ईसी के ही स्थानीय स्तर पर वर्क ऑर्डर के तहत अनुमति मिल जाती है। इस सरकारी काम में कितनी मिट्टी की जरूरत है, उसके आधार पर खनन की अनुमति ठेकेदार लेते हैं। इसकी आड़ में अवैध खनन किया जाता है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें