फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जेल की पाठशाला में तैयार हो रहे हाईटेक किसान, सीख रहे सीड प्रोडेक्शन

Wed, 23 Jan 2019 05:12 PM IST
Dimple Sirohi अश्वनी जौहरी, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
jail
विज्ञापन

मेरठ जिला कारागार में सजा काट रहे कई बंदी इन दिनों उन्नत कृषि की तकनीक सीख रहे हैं। बंदियों को सीड प्रोडक्शन से लेकर सीजनल खेती तक की जानकारी दी जा रही है। ताकि जेल से बाहर निकलने के बाद वह बतौर किसान खेती कर अच्छी पैदावार ले सकें। 

विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में वर्तमान में 2400 से अधिक बंदी मौजूद हैं। शहरी क्षेत्र की तुलना में यहां ग्रामीण बंदियों की संख्या अधिक है। इसको देखते हुए जेल प्रशासन ने ग्रामीण बंदियों के लिए उन्नत कृषि तकनीक प्रशिक्षण की व्यवस्था की है।

इच्छुक ग्रामीण बंदियों को कृषि की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। इसमें रवि, खरीफ और जायद की फसलों का अंतर समझाने के साथ-साथ किस फसल को किस सीजन में शुरू करना लाभप्रद होगा, यह बताया जा रहा है। इसके अलावा अच्छी पैदावार के लिए पोषक तत्वों का महत्व, बुवाई से पहले खेत की तैयारी, फसल के अनुसार नमी निर्धारण, पौधों के बीच की दूरी, सिंचाई, कीटनाशक आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं से रूबरू कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तैयार किए जा रहे हैं सीड एक्सपर्ट

जिला कारागार के अंदर 52 एकड़ कृषि भूमि है। 12 एकड़ भूमि पर सीड प्रोडक्शन होता है। बाकी भूमि पर फसल होती है। यहां उन्नत किस्म के बीज तैयार करने के लिए बीज निगम सहयोग प्रदान करता है। इसके तहत बंदियों को सीड एक्सपर्ट बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्हें जैविक खेती और जैविक खाद बनाने की जानकारी भी दी जा रही है। एक्सपर्ट बंदियों को सीजनल खेती का प्रशिक्षण दे रहे हैं। खासकर साग-भाजी और औषधि फसलों पर ध्यान दिया जाता है। 

कारागार की कृषि भूमि पर बंदियों का भविष्य तैयार किया जा रहा है। सीड प्रोडक्शन, सीजनल खेती की बारीकियां उन्हें सिखाई जा रही हैं। ताकि बाहर निकलकर वह कृषि को अपनाएं और भविष्य संवारें। - बीडी पांडेय, वरिष्ठ जेल अधीक्षक, जिला कारागार

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें