फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कोहरे से थमी ट्रेनों की रफ्तार, उत्कल दस तो संगम पांच घंटे लेट, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 5 फरवरी तक रद्द

Mon, 29 Jan 2024 11:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

घने कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी है। ट्रेनों का आलम यह है कि अधिकतर ट्रेनें लेट चल रही हैं। ट्रेन एक से लेकर दस घंटे तक देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन
शहर में फैले कोहरे में आती ट्रेन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घने कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। इसी कारण मेरठ से होकर गुजरने वाली अधिकांश ट्रेन लेट चल रही है। समय पर ट्रेन नहीं चलने के कारण सर्दी में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


रविवार को पूरे दिन कोहरा छाया रहा। इसका असर रेल संचालन पर भी देखने को मिला। यहां से होकर गुजरने वाली ट्रेन एक से लेकर दस घंटे तक देरी से चल रही है। ट्रेनों के समय पर नहीं चलने के कारण यात्रियों का शेड्यूल भी प्रभावित हो रहा है। कोहरे के कारण आलम ये है कि संगम एक्सप्रेस बीते दस दिनों से लगातार देर से आ रही है।

यह भी पढ़ें: West UP News Live: कोहरे में ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, रोडवेज बसें चलीं कम, पांचवीं का छात्र लापता

विज्ञापन

रविवार को भी संगम पांच घंटे देरी से पहुंची। सबसे अधिक पुरी-ऋषिकेश के बीच चलने वाली कलिंग उत्कल एक्सप्रेस प्रभावित हो रही है। रविवार को उत्कल 10 घंटे देरी से पहुंची। नौचंदी एक्सप्रेस तीन घंटे, शालीमार एक्सप्रेस दो घंटे, जन शताब्दी एक घंटे, अंबाला इंटरसिटी 4.16 घंटे, नंदादेवी सुपरफास्ट एक घंटे, सूबेदारगंज एक्सप्रेस 2.46 घंटे देरी से पहुंची।

इनके अलावा अधिकांश ट्रेन दस लेकर 40 मिनट तक की देरी से चली। निर्धारित समय पर ट्रेन नहीं आने के कारण यात्रियों को इस कड़ाके की सर्दी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
 
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 5 फरवरी तक रद्द
मथुरा में रेलवे की ओर से काम कराए जाने के कारण इस मार्ग से होकर चलने वाली कई ट्रेन रद्द की गई है। कई के मार्ग बदले गए है। कोरबा-बिलासपुर-अमृतसर के लिए चलने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस आगामी 5 फरवरी तक रद्द की गई है।

मुंबई से हरिद्वार के बीच सप्ताह में दो दिन चलने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनल भी एक सप्ताह के लिए रद्द की गई है। रविवार को गोल्डन टेंपल को अंबाला और सवाई माधोपुर के बीच बदले मार्ग से चलाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें