मेरठ में कई थानों की पुलिस के पसीने छुड़ाने वाले राशिद के पास तमंचे कहां से आए? पुलिस इसकी भी जांच करेगी। तमंचों के बारे में पुलिस ने उससे पूछताछ की। उसने कुछ लोगों के नाम बताए हैं। उनकी तलाश में पुलिस जुट गई है। राशिद को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
जानलेवा हमले के मामले में शनिवार को देहली गेट पुलिस सराय लालदास में राशिद को गिरफ्तार करने पहुंची थी। पुलिस के सामने आरोपी ने जमकर हंगामा किया था। उसने एक पुलिसकर्मी का गिरेबान पकड़कर उस पर तमंचा तान दिया था।
राशिद ने अपने साथी को छोड़ने की मांग की। इससे पहले आरोपी ने हवाई फायरिंग भी की थी। बाद में खुद की कनपटी पर तमंचा रख पुलिस को आत्महत्या की धमकी दी।