बाप-बेटा इस काम को लंबे समय से कर रहे थे। आबकारी टीम ने बुधवार को छापेमारी कर फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। जानिए पूरा मामला...
दरअसल, मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का है। आबकारी टीम और पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार सुबह नगर के ठाकुरद्वार मोहल्ले के एक मकान में छापेमारी कर अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। छापेमारी में मकान से भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की गई। इतना ही बल्कि अंग्रेजी शराब की खाली बोतलें, ढक्कन और लेबल बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से आरोपी पिता और पुत्र को भी हिरासत में लिया है। इस मकान में शराब की बॉटलिंग और लेबलिंग का का कार्य लंबे समय से किया जा रहा था।
आबकारी टीम को सूचना मिली थी कि ठाकुरद्वार मोहल्ले के एक मकान में काफी लंबे समय से कच्ची शराब को अंग्रेजी बनाकर उसकी सप्लाई करने का काम चल रहा है। इसी के चलते आबकारी विभाग की टीम पूरी तैयारी के साथ बुधवार सुबह नरेंद्र के घर छापेमारी करने पहुंची तो वहां मकान पर ताला लटका मिला। इसके बाद टीम ने स्थानीय पुलिस को बुलावाकर ताला तुड़वा दिया।
पढ़ें : अवैध शराब की मची ऐसी लूट, बच्चों से बूढ़े तक लूटकर ले गए बोतलें, देखिए तस्वीरें