कैराना क्षेत्र के गांव झाडखेडी, मोहम्मदपुर राई, ऊंचा गांव, पंजीठ, बुच्चाखेड़ी, जगनपुर, खुरगान और कांधला क्षेत्र के कस्बा एलम, गांव डूढार के अलावा जनपद बागपत में हुई चोरी की कई वारदातों का खुलासा हुआ।
गिरफ्तार बदमाश
इरफान उर्फ जैनुद्दीन पुत्र अनवर बेग, फिरोज उर्फ दहिया पुत्र उमर मोहम्मद, अनवर उर्फ जोनी पुत्र मोहम्मद ताहिर उर्फ जरीन, तसलीम उर्फ बल्लू पुत्र मोहम्मद ताहिर उर्फ जरीन को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, रियाजुद्दीन उर्फ तांगा पुत्र नन्हे मियां और इसरान पुत्र हुकमा निवासी मोहल्ला रेतावाला कैराना मौके से फरार हो गए।
बरामद सामान
नौ घड़ी, चांदी के पांच सिक्के, श्रीलंका के दो रुपये, 41 पाजेब, 22 ब्रेसलेट, सात जोडे़ हथफूल, तीन जूड़ा चेन, एक जूड़ा क्लिप, 13 हार, 14 चेन, 80 बिछुए, 31 अंगूठी, 29 लाकेट, पांच जोडे़ कुंडल, पांच जोड़ी झुमकी, तीन छल्ले, सोने की छह अंगूठी, तीन मंगलसूत्र, दो जोड़ी बाली, दो छोटे लाकेट, तीन कुंडल सिंगल और एक बाजूबंद सहित अन्य सामान भी बरामद हुआ।
चोरियां कर फैला रहा दहशत
इस गिरोह ने शामली जिले के कैराना और कांधला क्षेत्र में एक के बाद एक कई गांवों में चोरियां कीं। कैराना क्षेत्र के गांवों में तो एक ही रात में 10 से ज्यादा मकानों में चोरी की थीं। इससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया था।
आरोपियों पर 15-15 मुकदमे
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ शामली जनपद के आदर्श मंडी, कैराना और कांधला थाने पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। अधिकांश मामले चोरी के हैं। इसके अलावा बागपत जनपद के भी कुछ मामले इनके खिलाफ बताए गए हैं। वहां का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/