पश्चिमी यूपी की 19 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। हालांकि सुबह के समय घने कोहरे के कारण कुछ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या कम रही लेकिन कुछ बूथों पर सुबह से ही लंबी लाइन लगी हुई है। मुजफ्फरनगर में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत जिले के सर छोटूराम इंटर कॉलेज में मतदान करने पहुंचे। उन्होंने परिवार सहित वोट डाला। वहीं भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने बूथ पर पहुंचकर मतदान करने की बात कही है।
मुजफ्फरनगर जिले में छह विधानसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। शुरुआती घंटों में मतदान की रफ्तार धीमी रही। यहां छह विधानसभा सीटों पर 1 बजे तक 35.69 % मतदान हुआ। बता दें कि आज सुबह से ही पश्चिमी यूपी में घना कोहरा छाया हुआ है। ऐसे में मतदान प्रभावित हो रहा है। अब तक मीरापुर विधानसभा में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत हुआ। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत परिवार सहित वोट डालने पहुंचे।
यह भी पढ़ें: UP Chunav 2022: शामली में मतदाता को धमकाने पर रालोद नेता के खिलाफ मुकदमा, गठबंधन प्रत्याशी की इंस्पेक्टर से नोंक-झोंक, पढ़ें-चुनाव के खास अपडेट
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने इससे पहले ट्वीट करते हुए कहा कि मैं परिवार के साथ मुजफ्फरनगर शहर के सर छोटूराम इंटर कॉलेज में 11 बजे मतदान करूंगा, आप भी लोकतंत्र के महायज्ञ में शामिल हों।
नोटा नहीं, चुनाव में वोट करें,
किसानों के मुद्दों पर चोट करें।
इसके बाद वह 11 बजे अपने परिवार के साथ बूथ पर पहुंचे और मतदान किया।