फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: संगीत सोम के क्षेत्र में अनुसूचित जाति के घरों पर हमला, लाठी-डंडों से तोड़फोड़, जानें क्या है मामला

Fri, 11 Mar 2022 02:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

संगीत सोम के क्षेत्र में अनुसूचित जाति के लोगों के घरों पर हमला हुआ है। अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से तोड़फोड़ भी की। पीड़ित लोगों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन
मेरठ के सलावा गांव में कार में तोड़फोड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में सरधना क्षेत्र के सलावा गांव में देर रात अनुसूचित जाति के लोगों के घरों पर हमला किया गया। यही नहीं घर में तोड़फोड़ भी की गई है। बताया गया कि चुनाव हारने से नाराज कुछ लोगों ने हमला किया है। बताया जा रहा है कि मतदान के दिन भी अनुसूचित जाति के लोगों को वोट डालने से रोका गया था। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

विज्ञापन


सरधना के सलावा गांव की अनुसूचित जाति की बस्ती में घुसकर कुछ अज्ञात युवकों ने घरों पर हमला किया। उन्होंने घरों के दरवाजों में डंडे भी मारे। इस दौरान एक घर के बाहर खड़ी कार के शीशे भी तोड़ दिए गए।

यह भी पढ़ें: UP Election Results: टिकैत के गढ़ में भाजपा का बुरा हाल, इन सात सीटों पर मिली करारी हार, खूब वायरल हुआ था ‘वोट कोक्को ले गई..’ वाला बयान 
विज्ञापन


वहीं पीड़ित लोगों ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की है। गौरतलब है कि सलावा गांव में अनुसूचित जाति के लोगों ने मतदान के दिन भी मारपीट का आरोप लगाया था। इस मामले को विधायक की हार से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: UP Election Results 2022: जीत का जश्न... भाजपा नेताओं ने खूब उड़ाया भगवा गुलाल, जमकर हुई आतिशबाजी, देखें मेरठ की ये खास तस्वीरें
विज्ञापन


इस संबंध में सीओ सरधना आरपी शाही का कहना है कि सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें