पदाधिकारियों ने कहा कि पश्चिम में भाजपा 2017 से भी ज्यादा प्रचंड बहुमत से जीत रही है। गठबंधन में टिकटों को ही लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। हर वर्ग को पता है कि कौन क्या राजनीति कर रहा है। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य जफर इस्लाम, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता आलोक अवस्थी, पैनेलिस्ट मनोज यादव, जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, हर्ष गोयल, कुलदीप तोमर, आशीष प्रताप आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: यूपी: केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के नाम से वीडियो वायरल, ब्राह्मण समाज को किया जा रहा भ्रमित, ये है मामला
खराब मौसम के कारण नहीं आ पाए उप मुख्यमंत्री
मीडिया सेंटर का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को करना था। प्रशासन की तरफ से उनके कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गई थी। खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर नहीं उड़ पाने के चलते उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया।