फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 Phase-1 : मेरठ में मतदान के दौरान अधिकारी से मारपीट, सिपाही पर भी हमला

Thu, 10 Feb 2022 02:59 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में मतदान के दौरान एक अधिकारी के साथ मारपीट कर दी गई। विरोध करने पर एक सिपाही पर भी हमला कर दिया गया है। सूचना मिलने पर एसएसपी मौके पर पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
हमले में घायल व्यक्ति। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में मतदान के बीच एक अधिकारी के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। वहीं पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। उधर, एसएसपी प्रभाकर चौधरी भी मौके पर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हिजाब पर मचा घमासान: पीएम मोदी बोले- मुस्लिम महिलाओं को बरगला रहे ये लोग, पढ़िए भाषण की बड़ी बातें

बताया गया कि सरधना के सलावा गांव में मतदान के दौरान किसी बात को लेकर पीठासीन अधिकारी के साथ मारपीट कर दी गई। वहीं विरोध करने पर सिपाही पर भी किया हमला गया। एसएसपी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। जांच के बाद ही पता चलेगा कि विवाद का कारण क्या है।
विज्ञापन


सलावा में दलित समाज के लोगों के साथ मारपीट
सरधना के सलावा गांव में वोट डालने जा रहे दलित समाज के कुछ लोगों को रोक दिया गया। उनसे वोट की पर्चियां, आधार कार्ड छीन लिए गए। विरोध करने पर उन्हें पीटा गया। इस दौरान एक अधेड़ का ठंडा मारकर सिर फोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल हंगामे की स्तिथि बनी हुई है।

अनुसूचित जाति के सुंदर ने बताया कि सुबह वोट डालने जा रहा था। आरोप है कि बूथ के बाहर खड़े दबंग युवकों ने उसे रोक लिया। उससे पर्ची व आधार कार्ड छीन लिया। विरोध करने पर उसे पीटा। इसके अलावा उसके भाई नंदू को भी पीटा और बिना वोट डाले वहां से भागा दिया। बताया गया कि दूसरी घटना दोपहर ढाई बजे हुई। 

बताया गया कि नंदू व प्रदीप वोट डालने जा रहे थे। दबंग लोगों ने उन्हें भी वोट नहीं डालने दिया। विरोध करने पर पीटा गया और डंडा मारकर एक व्यक्ति का सिर फोड़ दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने घायल अवस्था में उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में तहरीर दी। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें: UP Election 2022 Phase-1 Voting: परिवार संग वोट डालने पहुंचे प्रत्याशी, तस्वीरों में देखें ये बड़े-बड़े चेहरे

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें