फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: जयंत चौधरी ने लोगों को बताया मतदान का महत्व, लेकिन खुद नहीं डालेंगे वोट, जानें वजह

Thu, 10 Feb 2022 11:29 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

रालोद प्रमुख जयंत चौधरी आज यूपी चुनाव के प्रथम चरण में मतदान नहीं करेंगे। वह मथुरा क्षेत्र के मतदाता हैं। बताया जा रहा है कि वह अपनी चुनावी रैली के चलते वोट डालने नहीं जाएंगे। 
 
विज्ञापन
जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए मतदान किया जा रहा है। एक तरफ देश व प्रदेश के दिग्गज नेता लोगों से बढ़चढ़ कर मतदान करने के लिए अपील कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ खबर है कि राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) प्रमुख जयंत चौधरी आज मतदान नहीं करेंगे। वह मथुरा क्षेत्र के मतदाता हैं। जंयत चौधरी के कार्यालय की ओर से बताया गया है कि वह अपनी चुनावी रैली के चलते वोट डालने नहीं जाएंगे। बताया जा रहा है कि जयंत चौधरी, सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ चुनावी रैली को लेकर बिजनौर में हैं।
विज्ञापन

 
जयंत चौधरी ने सुबह एक वीडियो संदेश जारी करते हुए लोगों से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वोट डालने जरूर जाएं। आज लोकतंत्र के उत्सव का दिन है। आप सभी से निवेदन है कि घर से बाहर निकलें और अपने हित की सरकार चुनें। उन्होंने कहा, 'वोट देने से पहले एक बार बीते 5 सालों को याद करें। ऐसी सरकार चुनें जो आपके हित की बात करे। जो आपके अधिकारों की रक्षा करे, समाज को एकजुट रखे, युवाओं को आगे बढ़ने के लिए अवसर दे। महिलाओं को सुरक्षा दे। हमारी इस विविधता को ताकत बनाते हुए देश प्रदेश के उत्थान के लिए काम करे।'

बता दें, उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा गठन के पहले चरण के लिए वोटिंग हो रही है। पहले चरण में 11 जिलों के 58 विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान किया जा रहा है। पश्चिमी यूपी के 2.28 करोड़ मतदाता 623 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा ने कहा- जयंत चौधरी ने हार स्वीकार ली है
जयंत चौधरी के वोट न डालने पर भाजपा ने जयंत चौधरी पर हमला किया है। पार्टी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि जयंत का वोट न डालना निराशाजनक है। इससे साबित होता है कि उन्होंने हार स्वीकार ली है। वो जो कहते हैं उस पर अमल नहीं करते हैं। जनता से वोट की अपील कर रहे हैं, लेकिन खुद उनके लिए वोट डालने से ज्यादा प्रचार महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें