उन्होंने भाजपा पर जमकर प्रहार किया। बोले भाजपा में पिछड़ों, दलितों को विकास नहीं हुआ। जिस कारण उन्होंने पार्टी छोड़ी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है।
विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज मेरठ में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए जनसंपर्क किया। यहां लावड़ से गठबंधन प्रत्याशी अतुल प्रधान हैं। इसके बाद वह खतौली, मुजफ्फरनगर जाएंगे। वहां राजपाल सैनी प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रवाद का नारा देकर जनता को जातिवाद में बांटने वाली भाजपा सरकार राष्ट्र के बंटवारे की बात करती हैं। पिछड़ों को विकास नहीं हुआ, किसानों को ठगने वाली सरकार है। यूपी से इस बार भाजपा की योगी सरकार का सूपड़ा साफ होगा। सरधना विधानसभा के गठबंधन प्रत्याशी अतुल प्रधान की चुनावी रैली को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने लावड़ में संबोधित किया।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा पर जमकर प्रहार किया। बोले भाजपा में पिछड़ों, दलितों को विकास नहीं हुआ। जिस कारण उन्होंने पार्टी छोड़ी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। कृषि कानून बनाकर किसानों को बर्बाद करने का काम किया। 15 बैठक के बाद भी कानून वापस नहीं लिए गए और जल्दबाजी में बाद में कृषि कानून वापस ले लिए गए।
किसानों की फसल को आवारा पशु चट कर रहें हैं। इस बार जनता जातिवाद से उठकर गठबंधन को जिताएगी और भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। जिलाध्यक्ष राजपाल चौधरी, महकार सैनी, अमरपाल, सीमा प्रधान, असलम, खालिद, मनोज, अरूण, राहुल, मुकेश चरला आदि मौजूद रहे।