फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: भाजपा विधायक संगीत सोम ने पीठासीन अधिकारी को मारा थप्पड़, सपा प्रत्याशी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Fri, 11 Feb 2022 12:33 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में मतदान के दिन जहां सपा प्रत्याशी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया तो वहीं सरधना में भाजपा विधायक संगीत ने पीठासीन अधिकारी को थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामले की जांच करते अधिकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में गुरुवार को मतदान के बीच कई बड़ी घटनाएं हुईं। दक्षिण क्षेत्र में जहां सपा प्रत्याशी आदिल चौधरी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया तो वहीं सरधना क्षेत्र में भाजपा विधायक संगीत सोम ने पीठासीन अधिकारी को थप्पड़ मार दिया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


मेरठ-सरधना। मतदान के दौरान बृहस्पतिवार को सलावा में गुंडागर्दी हुई। आरोप है कि दलितों को वोट देने से रोका गया, विरोध करने पर पीटा। इतना ही नहीं पीठासीन अधिकारी को भाजपा प्रत्याशी संगीत सोम ने धमकाया और थप्पड़ भी मारा, जिस पर हंगामा हो गया। इसकी जानकारी लगने पर डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने संगीत सोम और उनके समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

सरधना विधानसभा सीट के सलावा गांव में दोपहर से गहमागहमी का माहौल था। पुलिस के मुताबिक सलावा गांव निवासी सुंदर ने बताया कि वह सुबह वोट डालने जा रहा था। बूथ के बाहर खड़े भाजपा प्रत्याशी संगीत सोम के समर्थकों ने उसे रोक लिया। पर्ची और आधारकार्ड छीन लिया। विरोध करने पर उसके भाई नंदू की पिटाई कर दी। बिना वोट डाले उन्हें भगा दिया। 
विज्ञापन


दूसरी घटना दोपहर ढाई बजे हुई। दलित समाज से नंदू व प्रदीप वोट डालने जा रहे थे। दबंगों ने उन्हें भी वोट नहीं डालने दी। विरोध करने पर डंडा मारकर नंदू का सिर फोड़ दिया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। परिजनों ने थाने में तहरीर दी। घटना की जानकारी पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। सलावा के ग्रामीणों ने बताया कि पीठासीन अधिकारी महिलाओं के चेहरे देखकर वोट डलवा रहे थे। इसका विरोध करने पर ग्रामीणों और पीठासीन अधिकारी के बीच नोकझोंक, धक्कामुक्की हो गई। पुलिस के मुताबिक इस घटना की सूचना पर संगीत सोम अपने कार्यकर्ताओं के साथ सलावा गांव में मतदान केंद्र पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें: UP Election 2022 Phase-1 Voting: परिवार संग वोट डालने पहुंचे प्रत्याशी, तस्वीरों में देखें ये बड़े-बड़े चेहरे

डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे 
दलितों को वोट देने से रोकने, पीटने और पीठासीन अधिकारी को थप्पड़ मारने की जानकारी पर डीएम-एसएसपी मौके पर पहुंचे। पीठासीन अधिकारी से दोनों अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। पीठासीन अधिकारी ने संगीत सोम के खिलाफ तहरीर देने से इंकार कर दिया। देर रात पुलिस ने अपने ओर से संगीत सोम और उनके समर्थकों के खिलाफ सरधना थाने में मुकदमा दर्ज किया। 

पीठासीन अधिकारी को विधायक द्वारा थप्पड़ मारने की जानकारी मिली है। जिसके आधार पर पुलिस ने अपनी तरफ से विधायक संगीत सोम के खिलाफ सरधना थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी 








सपा प्रत्याशी आदिल चौधरी और विपिन मनोठिया को दौड़ाकर पीटा 
मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट पर से सपा प्रत्याशी आदिल चौधरी और पार्टी नेता विपिन मनोठिया के साथ शास्त्रीनगर के ब्लॉक में मारपीट हुई। आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी सोमेंद्र तोमर के समर्थकों ने हमला बोलते हुए उन्हें दौड़ाकर पीटा। इसकी जानकारी लगने पर सपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा है कि भाजपा प्रत्याशी के चार समर्थकों को नामजद और 150 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन

शास्त्रीनगर के ब्लाक स्थित मतदात केंद्र पर दक्षिण विधानसभा सपा प्रत्याशी आदिल चौधरी अपने समर्थक विपिन मनोठिया, इसरार सैफी आदि पहुंचे थे। आदिल का कहना है कि सूचना थी कि मतदान बूथ पर गड़बड़ी हो रही है। आरोप है कि जैसे ही आदिल अपने समर्थकों के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे, तभी भाजपा प्रत्याशी सोमेंद्र तोमर के समर्थक ईशु भड़ाना, सागर कौशल, ललित मोरल और शम्भू पहलवान सहित अन्य लोग पहुंच गए। आरोप कि भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों को सपा प्रत्याशी आदिल चौधरी और विपिन मनोठिया पर हमला बोल लिया। जबकि अन्य लोगों को वहां से जान बचाकर भागना पड़ा। आदिल को पुलिस फोर्स ने मतदान बूथ पर अंदर बंद कर पीछे के रास्ते से बाइक पर बैठाकर निकाला। जबकि विपिन मनोठिया को आरोपियों ने बेहरमी से पीटा। जिसमें विपिन के कपड़े तक फट गए। इसकी जानकारी लगते ही सपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर मेडिकल संतशरण सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। शाम को सपा जिलाध्यक्ष ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की और फिर भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: हिजाब पर मचा घमासान: पीएम मोदी बोले- मुस्लिम महिलाओं को बरगला रहे ये लोग, पढ़िए भाषण की बड़ी बातें

भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने सपा नेता विपिन मनोठिया पर हमला किया और उनके कपड़े तक फाड़ दिए। चार लोगों की पहचान हो गई है। इनके खिलाफ मेडिकल थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से भी सपा का प्रतिनिधिमंडल मिलेगा। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे। - राजपाल सिंह, सपा जिलाध्यक्ष
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें