फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का खुलासा: आरोपी दोस्त बोला- उसकी बहन पर रखता था गलत नजर, इसलिए कपिल को मार डाला

Fri, 14 Jan 2022 09:09 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज़ एजेंसी, मेरठ

सार

मेरठ में पुलिस ने सराफ कपिल की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में पता चला कि दोस्तों ने ही कपिल की हत्या की थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक तमंचा भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के पूठी में सराफ कपिल सैनी की हत्या उसके ही दोस्तों ने की थी। एक आरोपी का कहना है कि कपिल उसकी बहन पर गलत नजर रखता था, इसलिए मार डाला। पुलिस ने दोनों आरोपियों सौरभ और दीपांशु को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में शुक्रवार दोपहर एसपी देहात केशव कुमार ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि आठ सितंबर 2021 को परीक्षितगढ़ के ग्राम पूठी निवासी कपिल सैनी पुत्र प्रीतम सैनी घर से ग्राम खजूरी स्थित दुकान पर गया था। देर रात तक कपिल घर नहीं आया तो परिजनों ने तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने कपिल सैनी के दोस्त सौरभ से पूछताछ की तो मामला खुल गया। 

यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार देर रात परीक्षितगढ़ पुलिस और सर्विलांस टीम ने दोनों आरोपी सौरभ पुत्र सुरेश निवासी पूठी थाना परीक्षितगढ़ और दीपांशु पुत्र राजेंद्र निवासी ग्राम सिखेड़ा परीक्षितगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। सौरभ ने बताया कि कपिल सैनी उसका दोस्त था। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। कपिल उसकी बहन पर बुरी निगाह रखता था, जिससे उसकी गांव में बदनामी हो रही थी। उसे समझाया, लेकिन वह माना नहीं। इसके बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और खोखे बरामद किए गए हैं। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें