यूपी के मेरठ जिले में गुरुवार को एक युवक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
बता दें कि लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में युसूफ निवासी गली नंबर 10 अहममदनगर ने चार साल पहले अपनी बेटी अंजुम का विवाह ईशाद के साथ किया था। बताया गया कि वह तभी से अंजुम को परेशान रखता था। गुरुवार को उसने मारपीट के बाद अंजुम की गला दबाकर हत्या कर दी।
इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। वहीं सूचना मिलते ही सीओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की।
पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या के कारण का अभी पता नहीं लग सका है। आरोपी पति की तलाश में दबिश दी जा रही है। जैसे ही आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ेगा तो मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी। फिलहाल पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/