फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में दिनदहाड़े मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, दबोचे गए तीन शातिर

Fri, 06 Nov 2020 06:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत के बड़ौत में शुक्रवार को पुलिस और बदमाशों के बीच दिनदहाड़े मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए।

विज्ञापन


बता दें कि बड़ौली से बड़का रोड पर सरधना के बाइक मिस्त्री को गोली मारने वाले तीन बदमाशों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एसपी, एएसपी व सीओ ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। पकड़े गए बदमाशों से दो तमंचे, दो खोखे व एक बाइक बरामद हुई है। 

शुक्रवार की दोपहर कोतवाल अजय शर्मा को सूचना मिली कि गुरुवार को मेरठ के सरधना के बाइक मिस्त्री सिराजुद्दीन पुत्र मेहरबान को गोली मारकर घायल करने वाले तीन बदमाश टयौढ़ी-ढ़िकाना मार्ग पर खड़े हैं। सूचना पर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से कपिल वर्मा पुत्र कुशलपाल वर्मा निवासी कोताना हाल गांव सैनी थाना इंचौली, जनपद मेरठ और रविंद्र कश्यप पुत्र शिवचरण निवासी मलकपुर गोली लगने से घायल हो गए। 
विज्ञापन


इसके अलावा भागने की कोशिश कर रहे तीसरे बदमाश सावेज पुत्र इकबाल निवासी मोहल्ला पठानकोट नई बस्ती, बड़ौत को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस ने घायल बदमाशों को सीएचसी में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें: चौंकाने वाला खुलासा: खौफनाक तरीके से हुई 227 हत्याएं, यूपी में बदला वारदात को अंजाम देने का ट्रेंड

विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए बदमाश कपिल वर्मा पर हत्या, चोरी, गैंगस्टर एक्ट सहित अलग-अलग थानों में नौ मुकदमे, रविंद्र कश्यप पर अपहरण व हत्या के मुकदमे और सावेज पर भी कई मुकदमे दर्ज है। बदमाशों से दो तमंचे, दो खोखे व एक बाइक बरामद हुई है। 

पकड़े गए बदमाश घायल बाइक मिस्त्री के साथी
एसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि सरधना का बाइक मिस्त्री सिराजुदीन भी आपराधिक किस्म का व्यक्ति है और छत्तीसगढ़ में कई संगीन धाराओं में उस पर मुकदमे दर्ज है। गुरुवार को कपिल और रविन्द्र ने फोन पर किसी काम के बहाने सिराजुद्दीन को बड़ौली-बड़का रोड पर बुलाया था। यहां रुपये के लेनदेन को लेकर तीनों के बीच कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। इसके बाद कपिल व रविन्द्र ने सिराजुद्दीन को गोली मारकर घायल कर दिया और फरार हो गए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें