फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद में भजन-कीर्तन करने की मांगी अनुमति, पुलिस विभाग अलर्ट, एडीजी ने दिया सख्त निर्देश

Fri, 06 Nov 2020 06:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
एडीजी राजीव सभरवाल ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मथुरा के मंदिर में नमाज पढ़ी जाने के बाद मस्जिद में भजन-कीर्तन किए जाने की अनुमति मांगने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बागपत में मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ सुर्खियां बना हुआ है। कई और लोग भी जुमे की नमाज के दौरान भजन-कीर्तन करने की अनुमति मांग रहे हैं। इस पर सियासत भी हो रही है। इससे पश्चिमी यूपी में माहौल खराब होने से रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

विज्ञापन


मथुरा के बाद बागपत की एक मस्जिद में भाजपा नेता द्वारा हनुमान चालीसा पाठ को लेकर बखेड़ा हो गया है। यह मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि कई लोगों ने शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान भजन-कीर्तन का एलान कर दिया। 

बागपत में दो, मेरठ में तीन व शामली में दो लोगों ने दूसरे वर्ग के धार्मिक स्थल में भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा पढ़ने की अनुमति मांगी है।  हालांकि इन लोगों को किसी प्रकार की कोई अनुमति नहीं दी गई है। अनुमति मांगने वालों पर पुलिस की नजर है। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चौंकाने वाला खुलासा: खौफनाक तरीके से हुई 227 हत्याएं, यूपी में बदला वारदात को अंजाम देने का ट्रेंड

विज्ञापन

मेरठ जोन के सभी आठ जिलों में हाईअलर्ट
मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल ने जोन के सभी आठ जनपदों में हाई अलर्ट जारी किया है। सभी कप्तानों को निर्देश दिए हैं कि जुमे की नमाज पर कड़ा पहरा रखें। दूसरे वर्ग के धार्मिक स्थल में किसी का भी हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। सभी धार्मिक स्थलों पर पुलिस फोर्स लगाकर अलर्ट रहें।

तैनात रही पुलिस 
जुमे की नमाज पर पुलिस की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। किसी भी दूसरे वर्ग के धार्मिक स्थल में इस तरह के आयोजन पर रोक है। - राजीव सभरवाल, एडीजी, मेरठ जोन

रासुका की कार्रवाई होगी 
किसी भी धार्मिक स्थल पर दूसरे समुदाय का व्यक्ति जाकर नमाज पढ़ता है तो कार्रवाई होगी। भजन कीर्तन करने की कोई परमिशन नहीं है। ऐसा करने पर धार्मिक स्थल के प्रबंधन या मौलाना और उस व्यक्ति को पुलिस जेल भेजेगी। कानून व्यवस्था बनाना प्राथमिकता है। जो कानून तोड़ेगा उसके खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाएगी। - अजय साहनी, एसएसपी, मेरठ

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें