फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: स्मैक माफिया तस्लीम के बेटे ने पुलिस टीम पर बरसाईं गोलियां, बाल-बाल बचे पुलिककर्मी

Sun, 05 Sep 2021 09:18 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

स्मैक माफिया के बेटे ने पुलिस टीम पर गोलियां बरसा दीं। इससे पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे।एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि पुलिस ने घेराबंदी करके शादाब और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एसपी सिटी विनीत भटनागर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में स्मैक माफिया तस्लीम के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर गोलियां बरसा दीं। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों से एक तमंचा और नशे का सामान बरामद किया गया।

विज्ञापन


रेलवे रोड थाना पुलिस जैन नगर स्थित मंशा देवी मंदिर के पास शनिवार रात चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि स्मैक माफिया तस्लीम का बेटा शादाब निवासी मछेरान अपने साथियों के साथ स्मैक और चरस की सप्लाई करने जा रहा है। पुलिस मुस्तैद हो गई और बाइक पर आने वाले सभी लोगों को रोककर जांच करना शुरू कर दिया। इस दौरान शादाब अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं। इसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। 

पुलिस ने घेराबंदी कर शादाब और उसके साथी तहजीब निवासी श्याम नगर, आशु निवासी पीपलीखेड़ा खरखौदा और अनस निवासी कमेला रोड सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों की तलाशी ली है। इसमें शादाब से एक तमंचा बरामद हुआ जबकि उसके साथियों के पास स्मैक, चरस और अन्य पैकेट मिले हैं। इसमें नशे का सामान भरा है। पुलिस टीम पर फायरिंग करने के दो आरोपी इमरान और सूफियान निवासी मछेरान भाग गए। यह दोनों शादाब के पड़ोसी हैं। 
विज्ञापन


माफिया तस्लीम और उसके परिवार के पांच लोग एक सप्ताह पहले जेल गए हैं। उसका बेटा शादाब फरार था। उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने घेराबंदी करके शादाब और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। वह नशे का सामान बेच रहे थे। आरोपियों से नशे का सामान बरामद हुआ है। - विनीत भटनागर, एसपी सिटी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें