एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
शाम के समय एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की और थाना पुलिस को आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए। एसएसपी ने बच्ची के परिजनों से भी बात कर उन्हें जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पीड़ित परिजनों से मिले विधायक व भाजपा नेता
घटना की जानकारी मिलने पर विधायक प्रमोद उंटवाल के साथ ही भाजपा नेता भारत भूषण खुल्लर, डॉ. ओपी गौतम व वीरेंद्र सिंह बच्ची को देखने पीएचसी पहुंचे। उन्होंने बच्ची के परिजनों से मिलकर उन्हें आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कराने का आश्वासन दिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/