फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अपहरण के बाद युवक की हत्या, पेड़ पर लटकाया शव, इलाके में फैली सनसनी

Wed, 31 Oct 2018 02:05 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

गाजियाबाद के थाना कविनगर क्षेत्र से चार दिन पहले अपहरण किए गए युवक का शव मेरठ के लोहियानगर क्षेत्र में पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन


मूलरूप से जिला प्रतापगढ़ के मानधाता थाना क्षेत्र के पूरेलाल निवासी छेदीलाल 20 साल से गाजियाबाद के थाना कविनगर क्षेत्र की यादव कालोनी में रह रहा है। उसका बेटा अखिलेश (24) पढ़ाई पूरी करने के बाद औद्योगिक क्षेत्र में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा था। 26 अक्टूबर को अखिलेश ड्यूटी पर गया था। दोपहर करीब दो बजे अखिलेश के परिजनों ने उसे फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। एक घंटे बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। परिजन फैक्ट्री पहुंचे तो वहां रजिस्टर में उसकी एंट्री नहीं मिली। परिजनों ने रात में ही थाना कविनगर में बेटे के अपहरण की तहरीर दे दी। कविनगर पुलिस परिजनों को साथ लेकर अखिलेश के फोन की लोकेशन के आधार पर लोहियानगर क्षेत्र में खोजबीन शुरू की। रात दस बजे तक भी अखिलेश का कोई सुराग नहीं लगा। 

वहीं मंगलवार को उसी क्षेत्र में पीएसी 44वीं वाहिनी के सामने पुलिस एनक्लेव के पास में एक पेड़ पर अखिलेश का शव लटका मिला। परिजनों ने अखिलेश के अपहरण के बाद हत्या का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी पर झूलना आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें