फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर की पत्नी से ठगे 12 लाख रुपए, आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Sat, 29 Sep 2018 10:11 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
500 रुपए के नोट
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में एक इंस्पेक्टर की पत्नी से 12 लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। बताया गया कि दो बेटियों की शादी कराने के नाम पर ठगी की गई। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर शहर के गांधी कॉलोनी निवासी बिजनौर में तैनात इंस्पेक्टर रंजन शर्मा की पत्नी से गांव रथेड़ी के परिचितों ने दो बेटियों की शादी कराने के नाम पर 12 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने शादी के बाद जमीन बेचकर रुपये लौटाने का वादा किया था, लेकिन अब मुकर गए। साथ ही तकादा करने पर धमकी भी देने लगे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधी कॉलोनी निवासी व फिलहाल बिजनौर में तैनात इंस्पेक्टर रंजन शर्मा की पत्नी नीरू शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि उनकी गांव रथेड़ी निवासी मेहून्निशां पत्नी तुफैल और नसीमा पत्नी फुरकान से काफी समय से जान-पहचान थी। पीड़िता के अनुसार अक्तूबर 2010 में मेहून्निशां, नसीमा, फुरकान, शहजाद, नाजिमा, फरमान, नसीम व वकीला उनके घर आए और फुरकान व तुफैल की बेटियों की शादी का हवाला देते हुए आर्थिक मदद करने की गुहार लगाई। आरोपियों ने शादी होने के बाद जमीन बेचकर रुपये लौटाने की बात कही। पुरानी पहचान के चलते इंस्पेक्टर की पत्नी ने उन पर विश्वास कर अपने कोर्ट रोड स्थित पीएनबी के खाते से पांच-पांच लाख के दो चेक और एक सेल्फ का दो लाख रुपये का चेक उन्हें दे दिया। शादी के बाद रुपये लौटाने की जिम्मेदारी वकीला पत्नी शहीद ने ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के बाद जब इंस्पेक्टर की पत्नी ने आरोपियों से रुपये मांगे तो वे टालमटोल करने लगे। करीब आठ साल लंबा अरसा गुजर जाने के बावजूद रुपये नहीं लौटाने पर जब तकादा किया गया तो आरोपी धमकी देने लगे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें