फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज वारदात: लूट के आरोप में सेना का जवान गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

Tue, 03 Aug 2021 06:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

लूट के आरोप में आर्मी का जवान गिरफ्तार हुआ है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में लूट की एक सनसनीखेज वारदात हो गई। पुलिस ने लूट के आरोप में सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सदर बाजार पुलिस ने सेना के एक जवान को लूटपाट के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस जवान ने कुछ दिन पहले वेस्ट एंड रोड पर एक महिला की चेन लूटी थी और फरार हो गया था। आरोप है कि दूसरा साथी भी फौज में ही बताया जा रहा है जो फिलहाल अपनी यूनिट में है।

एसपी कैंट सूरज राय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई थी, जिसमें एक संदिग्ध बाइक पर था, जिस पर आर्मी लिखा था। उसी को आधार बनाते हुए पुलिस ने जांच की और आरोपी सेना के जवान को दबोच लिया। पुलिस का दावा है कि नौचंदी क्षेत्र में हुई लूट की एक और वारदात इन लोगों ने कबूल की है। फिलहाल पुलिस दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें