फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों की टॉप-10 सूची: शामिल होंगे दस नए चेहरे, पुलिस ने खंगाला रिकॉर्ड, जांच में चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 24 Sep 2022 08:40 PM IST
कपिल kapil उबैद सिद्दीकी, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। अब मेरठ के टॉप-10 अपराधियों की सूची में दस नए चेहरे शामिल होंगे।
विज्ञापन
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में बदमाश महताब चिकना सहित दस नये चेहरे होंगे। डोजियर बनाने के लिए पुलिस बदमाशों का रिकॉर्ड थानों से खंगाला रही है। दावा है कि दो साल में जिन अपराधियों ने सबसे ज्यादा वारदात की हैं, उनके नाम टॉप-10 की सूची में शामिल करेंगे। 

विज्ञापन


योगी सरकार में अधिकांश बदमाश जेल में बंद हैं या फिर एनकाउंटर में मारे गए। इस दौरान कई नए बदमाश बने और वे गैंग बनाकर लूट, डकैती, रंगदारी और सुपारी लेकर हत्या करने लगे। आलम यह है कि अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। नये बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालकर पुलिस उनको टॉप-10 में शामिल करने की तैयारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि लिसाड़ीगेट के महताब चिकना समेत दस लोगों को चिह्नित किया गया है। इनमें गोकशी करने वाले भी शामिल है। पुलिस ने इन बदमाशों के गैंग बनाने भी शुरू कर दिए हैं।  

पुराने अपराधियों की भी निगरानी 
एसपी क्राइम अनित कुमार का कहना है कि जेल में बंद शातिर हो या जमानत पर बाहर आया बदमाश। सभी बदमाशों की निगरानी की जा रही है। जेल से पेशी पर आने वाले बदमाशों से मुलाकात करने वालों पर भी पुलिस की नजर रहती है। पुराने अपराधियों की क्या गतिविधियां चल रही हैं। इस पर भी पुलिस की पैनी नजर है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: महिला से छेड़छाड़ करने का ऐसा अंजाम, आरोपी पर टूट पड़ा पालतू कुत्ता, नोंचकर किया ये हाल, तस्वीरें
विज्ञापन


टॉप-10 की सूची में दस नए बदमाश शामिल होंगे। इनके लिए विशेष तौर पर रजिस्टर बनाने को कहा गया है। ताकि उन पर शिकंजा कसकर अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

यह भी पढ़ें: 
Agniveer Bharti 2022: निराश चेहरा, हाथों में जूते और कंधों पर बैग, अग्निवीर बनने पहुंचे थे युवा पर...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें