फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Meerut: MCA के छात्र की सीने में गोली मारकर हत्या, माता-पिता हैं दिव्यांग, गांव में फैली सनसनी

Tue, 12 Dec 2023 08:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut Murder : मेरठ के रोहटा क्षेत्र में एक एमसीए के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्र की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
छात्र का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में रोहटा क्षेत्र के अट्टा चिंदौड़ी गांव के पास मंंगलवार को दिनदहाड़े एमसीए के छात्र कार्तिक चौधरी (21) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भदौड़ा गांव निवासी बीपीएड के छात्र अनुभव उर्फ शूटर ने वारदात को अंजाम दिया। मृतक के परिजनों की ओर से रोहटा थाने में अनुभव और उसके अज्ञात दोस्त के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।

रोहटा गांव निवासी रालोद नेता प्रवीण चौधरी का बेटा कार्तिक गंगानगर स्थित आईआईएमटी विश्वविद्यालय में एमसीए का छात्र था। मंगलवार दोपहर वह मौसी के बेटे अक्षय के साथ चिंदौड़ी गांव में दोस्त से मिलने जा रहा था। अक्षय ने बताया कि जब वह रासना-कल्याणपुर मार्ग पर अट्टा गांव से पहले उत्सव मंडप के पास पहुंचे तो भदौड़ा गांव निवासी अनुभव ने उन्हें रोक लिया। उसके साथ एक अन्य युवक था। यहां अनुभव की कार्तिक से बहस हुई।

विज्ञापन
Trending Videos

इसके बाद उसने तमंचे से सीने में गोली मार दी। घटना के बाद अनुभव और उसका साथी भाग गए। अक्षय लोगों की मदद से कार्तिक को बाइक पर अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि अक्षय की तहरीर पर अनुभव और उसके साथी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।

शूटिंग में रहा है अनुभव
भदौड़ा गांव निवासी अनुभव पुत्र जितेंद्र ने निशानेबाजी की कोचिंग ली है। वह शूटिंग में प्रतिभाग करता रहा है। आजकल मेरठ से बीपीएड का रहा था। गांव में उसे लोग अनुभव उर्फ शूटर कहते हैं।

माता-पिता हैं दिव्यांग
मृतक कार्तिक के माता-पिता दोनों ही दिव्यांग हैं। पिता गांव में खेती करते हैं। छोटा भाई सार्थक 11वीं में है। कार्तिक की हत्या के बाद परिजन बिलखते रहे। मां गीता का रोकर बुरा हाल हो गया।

यह भी पढ़ें: न्यूटिमा विवाद: सपा विधायक अतुल प्रधान की पंचायत में जुटे समर्थक, प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंचे, पुलिस ने रोके वाहन

विज्ञापन

हत्या के पीछे युवती का विवाद सामने आया
एसपी देहात ने बताया कि प्राथमिक जांच में हत्या के पीछे एक युवती का विवाद सामने आ रहा है। बताया गया है कि कार्तिक किसी युवती से बात करता था। इसे लेकर अनुभव उससे नाराज था। इसी विवाद के कारण हत्या का अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें: Meerut: घरों पर चस्पा किए पलायन के पोस्टर, अफसरों में मचा हड़कंप, ब्राह्मण और गुर्जर समाज में हुआ था विवाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें