फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी के फंदे पर लटके मिले पिता-पुत्री के शव, इलाके में सनसनी, वजह जानने में जुटी पुलिस

Wed, 26 Aug 2020 01:08 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में थाना मंडी क्षेत्र के मोहल्ला छोटेवाला में पिता और पुत्री के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया गया कि दोनों के हाथ भी बंधे हुए हैं। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ा सवाल: आखिर कहां से आए कागज और स्याही, अफसरों के हाथ नहीं लगा कोई ठोस सुराग

वहीं घटना की सूचना पर भीड़ इकट्ठा हो गई हैं। फिलहाल घटना को लेकर मोहल्ले के लोगों में तरह - तरह की चर्चा है, लेकिन जांच के बाद ही मौत का कारण पता चल  पाएगा। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


बताया गया कि पांच महीने पहले ही मृतक सुहेब की पत्नी नाजिया की मौत हुई थी। सुहेब किराए के मकान में रहता था। सुहेब का शव फांसी से लटका मिला, जबकि उसकी बेटी सिदरा का शव फर्श पर पड़ा था। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मंगलवार रात करीब 11 बजे सुहेब अपनी बेटी को ननिहाल से अपने पास लाया था। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि सुहेब ने पहले बेटी की हत्या की, फिर खुद फांसी लगाई। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें