फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती: युवा रालोद का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, आयु में छूट देने की मांग, एडीएम को ज्ञापन सौंपा

Tue, 26 Dec 2023 02:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

UP Police Bharti : यूपी पुलिस भर्ती में उम्र में छूट देने की मांग को लेकर युवा रालोद के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद एडीएम सिटी बृजेश सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
युवा रालोद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में पुलिस की भर्ती में आयु सीमा में छूट ना मिलने, गन्ना किसानों का भुगतान और गन्ना मूल्य घोषित नहीं करने पर युवा रालोद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


मेरठ में युवा जिला अध्यक्ष प्रशांत चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी दफ्तर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने वहां पर भी अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें: UP Police Bharti : सिपाही भर्ती को लेकर जयंत ने सीएम योगी को लिखा पत्र, युवाओं के लिए रखी ये बड़ी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एडीएम सिटी बृजेश सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। प्रदर्शन करने वालों में प्रशांत चौधरी के अलावा प्रतीक जैन, दीपक तोमर, प्रताप लोहिया, मयंक सिंह तरार, मयंक खोकर, सनी चौधरी, धर्मेंद्र, पीयूष, शुभम, राहुल पूनिया, विपिन फोगाट अब्दुल्ला आदि शामिल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें