फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में फेरबदल, 11 नवंबर को आएंगे मेरठ, ये रहेगा कार्यक्रम

Sat, 06 Nov 2021 12:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सीएम योगी अब 11 नवंबर को मेरठ आएंगे। योगी आदित्यनाथ के साथ केंद्र सरकार के कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में फेरबदल किया गया है। सीएम योगी अब 11 नवंबर को मेरठ आएंगे। योगी आदित्यनाथ के साथ केंद्र सरकार के कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। मेरठ के मोदीपुर स्थित सरदार बल्लव भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम रहेगा। 

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव से पहले आठ नवंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामली के कैराना आ रहे हैं। सीएम ऊंचा गांव में बनने वाले पीएसी बटालियन कैंप की भूमि के शिलान्यास सहित करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। डीएम जसजीत कौर और एसपी सुकीर्ति माधव से जनसभा की सुरक्षा व्यवस्था के साथ चर्चा की।
विज्ञापन


बाद में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान, भाजपा महिला नेता मृगांका सिंह, जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, शगुन मित्तल सहित अन्य पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

सभी पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ कैबिनेट मंत्री ने सीएम योगी के कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि सीएम योगी आठ नवंबर को सुबह दस बजे कैराना पहुंचेंगे। दावा किया है कि एतिहासिक जनसभा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें